राजस्थान की भोगोलिक स्थिति


राजस्थान की भोगोलिक स्थिति {Geographic position of Rajasthan}
 RPSC द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले  राजस्थान सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न
1. राजस्थान का क्षेत्रफल कितना है ?

Ans:- 3,42,239 वर्ग किमी (1,32,139 वर्ग मील)

2. राजस्थान की भौगोलिक स्थिति क्या है ??

Ans:- 23°30 एवं 30°12 उत्तरी अक्षांश  69°30 एवं 78°17 पूर्वी देशान्तर के मध्य है।

3. राजस्थान की लम्बाई कितनी है ?

Ans:- पूर्व से पश्चिम की लम्बाई 869 किमी एवं उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 826 किमी है ।

4. राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?

Ans:- 10 .41 %

5. राज्‍य की कुल स्‍थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है

Ans:- 5920 किमी

6. राजस्थान की  पाकिस्तान से लगती सर्वाधिक लम्बी सीमा वाला जिला कौनसा  है ?

Ans:- जैसलमेर (471 Kms)

7. राजस्थान की सीमा किस राज्य से सर्वाधिक लगती है ?
Ans:- मध्यप्रदेश

8. राजस्थान की सीमा सबसे कम किस राज्य से लगती है ?

Ans:- पंजाब

9. राजस्थान का वह जिला जिसकी सीमा सर्वाधिक जिलों से लगती है ?

Ans:- पाली (8 जिलो से)

10. राजस्थान की सीमा से लगे पडौसी राज्य कौन कौन से है ?

Ans:-
  • पश्चिम में पाकिस्तान
  •  दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, 
  • दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, 
  • उत्तर में पंजाब, 
  • उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और 
  • हरियाणा है।

11. Rajasthan के किस जिले में सूर्य किरणें सर्वाधिक तिरछी  पड़ती है?
Ans:- श्रीगंगानगर

12. राजस्थान का क्षेत्रफल इजरायल से कितना गुना बड़ा है ?

Ans:- 17 गुना 

13. राजस्थान की 1070 किमी लम्‍बी पाकिस्‍तान से लगी सीमा रेखा का नाम क्या है ?

Ans:- रेडक्लिफ रेखा।

14. राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले जिले कौन-कौन से है ?
Ans:- 4 जिले (बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर एवं श्रीगंगानगर)

15. कर्क रेखा राजस्थान के किस जिले को  होकर गुजरती है?

Ans:- डूंगरपुर व बॉसवाङा से होकर

16. राजस्थान में सर्वप्रथम सूर्योदय किस जिले में होता है

Ans:- धौलपुर में

17. कौनसी पर्वत श्रृंखला प्राकृतिक दृष्टि से राज्य को दो भागों में विभाजित करती है।

Ans:- अरावली पर्वत श्रृंखला (सिरोही से अलवर की ओर जाती हुई ४८० कि.मी. लम्बी )

18. अरावली पर्वत श्रंखला की राजस्थान में कुल लम्बाई कितनी है ?

Ans:- 550 किलोमीटर

19. अरावली पर्वत श्रंखला का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौनसा है ?

Ans:- गुरुशिखर (1727 मी.)

20. राजस्थान में कुल संभागों और जिलों की संख्या कितनी है ?

Ans:- 7 संभाग और 33 जिले
इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले :-
Add Yours Valuable Comments Here......

2 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Top keywords

 
Copyright (c) 2010 Blogger templates by RPSCPORTAL
Sponsored by : Current Affairs, Quiz, Latest Jobs