Important Questions for Rajasthan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Important Questions for Rajasthan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Rajasthan General Knowledge for RPSC Exams Part-3


Q .1.  जगत विलास ग्रन्थ की रचना किसने और कब की थी  ?
उत्तर:  जगत विलास ग्रन्थ नेकराम ने लिखा था। नेकराम मेवाड़  के शासक जगत सिंह द्वितीय की दरबारी कवि थे । 


Q . 2.  "पूर्व का ईटन" किसे कहा जाता है और क्यों?
उत्तर: अजमेर में 1875 में वायसराय गर्वर्नर जनरल मेयो ने मेयो कोलेज की स्थापना की थी जिसे प्रिस ऑफ़ वेल्स ने "पूर्व का ईटन" की संज्ञा दी ।


Q . 3.  मामादेव कौन थे और ये खास क्यों है ?
उत्तर:  मामादेव राजस्थान के एक मात्र लोक देवता है जिनकी मूर्तियाँ मिटटी या पत्थर से नहीं बनायीं जाती है बल्कि  उनकी पूजा के लिये लकड़ी का एक विशेष कलात्मक तोरण बनाया जाता है । मामादेव को वर्षा के देवता के रूप में पूजा जाता है ।


Q .4.  नंदनकानन/सुन्दर कानन क्या है और यह कहा पर है ?
उत्तर: अलवर के महाराजा विनय सिंह द्वारा निर्मित सिलिसेढ़ झील एवं और महल को राजस्थान का नंदनकानन/सुन्दर कहा जाता है ।


Q . 5.  श्रीमद्भागवत का बृजभाषा में किसने अनुवाद किया था ?
उत्तर: ब्रजकुंवारी ने श्रीमद्भागवत का बृजभाषा  में अनुवाद किया जो "ब्रजदासी भगवत " के नाम से प्रसिद्ध है । यह कवयित्री किशनगढ़ के राजा सावंतसिंह या नागरीदास की बहिन थी ।

Q . 6.  राजस्थान का पहला सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कहाँ पर और किसकी सहयोग से खोला गया ? 
उत्तर: कोटा में जल संसाधन प्रबंधन के अंतर्गत अमेरिका के सहयोग से 1984 में  राजस्थान का पहला सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया गया ।


Q . 7. "मांयड भाषा सम्मान यात्रा" किसलिये और कब शुरू की गई ?
उत्तर: "मांयड भाषा सम्मान यात्रा" राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने हेतु 21 फरवरी 2005 में सर्वप्रथम गंगानगर जिले से शुरू की गई ।


Q . 8. रानीखेत क्या है ?
उत्तर:  रानीखेत मुर्गियों में होने वाला वायरस जनित रोग है, जिससे पक्षिओं में भूख  हो जाती है और दम घुटने लगता है। भारत में सबसे अधिक मुर्गीपालन आँध्रप्रदेश में और राजस्थान में अजमेर में होता है ।


Q . 9.  सबसे ज्यादा मधुमक्खी पालन राजस्थान में कहाँ पर होता है ?
उत्तर: राजस्थान में सबसे ज्यादा मधुमक्खी पालन अलवर और भरतपुर जिलो में होता है, इसका मुख्य कारण  इन जिलो में सरसों के अधिक बुवाई होना है ।


Q . 10.  कृषि क्षेत्र में होने वाली विभिन्न क्रांतियाँ :-
उत्तर: 1. पिली क्रांति तिलहन और सरसों से सम्बंधित है।
2. नीली क्रांति मत्स्य उत्पादन से सम्बंधित है।
3. लाल क्रांति टमाटर उत्पादन से सम्बंधित है।
4. गोल क्रांति आलू उत्पादन से सम्बंधित है।

Read More...

Rajasthan General Knowledge for RPSC Exams Part-2

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी -2

Q .1. भरतपुर  की स्थापना में किस-किसने अपना योगदान दिया ?
उत्तर: वर्ष 1968 में गोपीलाल यादव की अध्यक्षता में युगल किशोर चतुर्वेदी, मास्टर आदित्येन्द्र , किशनलाल जोशी और देशराज ने भरतपुर प्रजामंडल की स्थापना में अपना योगदान दिया था 

Q .2 . राजस्थान में उड़द उत्पादन में प्रथम जिला कौनसा है ?
उत्तर: उड़द उत्पादन में भीलवाड़ा  का प्रथम स्थान है ।

Q .3.  अकबर ने अपने पुत्र सलीम या जहाँगीर को नजरबन्द कर की कहा पर रखा था ?
उत्तर: अलवर दुर्ग या बाला दुर्ग में ।

Q .4. हिदी साहित्य समिति कहा पर है और इसकी स्थापना किसने की थी ?
उत्तर: हिदी साहित्य समिति  भरतपुर में है और इसकी स्थापना जगन्नाथ अधिकारी द्वारा 1912 में की गई थी ।


Q .5. कालिंजरा के जैन मंदिर कहा पर है ?
उत्तर:  कालिंजरा के जैन मंदिर बांसवाडा में है ।

Q .6.  नाहर नृत्य कब, कहाँ पर और किसने शुरू करवाया था ?

उत्तर:  नाहर नृत्य माँडल  (भीलवाड़ा ) में होली के 13 दिन बाद रंगतेरस पर  किया जाता  है और यह नृत्य शाहजहाँ से काल से हो रहा है ।


Q .7. "अन्नास " किसकी सहायक नदी है ?
उत्तर: माह़ी की ।


Q .8. चिकारा क्या है ?
उत्तर: चिकारा एक वाद्य यन्त्र है,जो अलवर और भरतपुर में जोगिओं द्वारा बजाय जाता है ।


Q .9. हरे कबूतरों की लिया कौनसा अभ्यारण्य प्रसिद्ध है ?
उत्तर: सरिस्का अभ्यारण्य (अलवर )


Q .10.  मोठ का सबसे ज्यादा उत्पदान कहा पर होता है ?
उत्तर: मोठ का सबसे ज्यादा उत्पदान बाड़मेर में होता है ।





Read More...

Rajasthan General Knowledge for RPSC Exams Part-1

Q .1.  राजस्थान की पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?
उत्तर:- पं  हीरालाल शास्त्री (30मार्च 1949)

Q .2   राजस्थान राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन थे जो सर्वाधिक समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे ?
उत्तर:- 1. श्री मोहन लाल सुखाड़िया । मोहन लाल सुखाड़िया 38 साल की आयु में 13 नवम्बर 1954 को राजस्थान के मुख्यमंती बने थे ।
2. इन्होने लगभग 17 साल तक राजस्थान पर मुख्यमंत्रि पद सुशोभित किया ।

Q .3  राजस्थान का पहले दूरदर्शन प्रसारणों का  कब और कहा से हुआ ?
उत्तर:- 1 मार्च 1977 के जयपुर में 
  
Q .4  बीकानेर के किस नरेश ने  सबसे पहले  अकबर की अधीनता स्वीकार की थी ?
उत्तर:- कल्याणमल ने 

Q .5  हर्षद माता का मंदिर और चाँद बावड़ी कहा पर है ?
उत्तर:- आभानेरी (दौसा जिले में )

Q .6  आंतेड़ छतरिया किस लिया प्रसिद्ध है ?
उत्तर:- क्योकी यहाँ पर दिगम्बर जैन संप्रदाय की छतरिया है, और आंतेड़ अजमेर में है ।

Q .7  रामसर (अजमेर) में किस नस्ल की बकरिओं का प्रजनन केंद्र है ?
उत्तर:- रामसर (अजमेर) में  सिरोही नस्ल और बीटल नस्ल के संस्करण से बनी नस्ल की बकरिओं का प्रजनन केंद्र है।

Q .8  नवलतोप कहा पर है ?
उत्तर:- नवलतोप शाहबाद (बारां में ) में है ।

Q .9 भांडारेज की  बावड़ियाँ और महल कहा पर है ?
उत्तर:- भांडारेज की  बावड़ियाँ और महल दौसा में है । 

Q .10 चांदी के गोले दागने वाला दुर्ग कौन सा है ?
उत्तर:- चांदी के गोले दागने वाला दुर्ग " चुरू का दुर्ग" है ।
Read More...

Top keywords

 
Copyright (c) 2010 Blogger templates by RPSCPORTAL
Sponsored by : Current Affairs, Quiz, Latest Jobs